{"_id":"69fa412307dfe8e410099bd7","slug":"the-crisis-echoed-in-the-temples-all-the-pains-were-gone-amethi-news-c-96-1-ame1002-165031-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मंदिरों में गूंजा संकट कटे मिटे सब पीरा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मंदिरों में गूंजा संकट कटे मिटे सब पीरा...
Wed, 06 May 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 06 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज के टिकरिया में ज्येष्ठ के पहले मंगलवार पर आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। जेठ के पहले मंगलवार पर संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा... की चौपाई के साथ जिलेभर के हनुमान मंदिरों में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। गौरीगंज के गढ़ामाफी हनुमान मंदिर और अमेठी के हनुमानगढ़ी समेत विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद प्रसाद वितरण का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विधिविधान से पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि और संकटों से मुक्ति की कामना की। सुंदरकांड पाठ के समापन पर आरती हुई और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें पूड़ी, सब्जी, हलवा और शरबत का प्रसाद वितरित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़े मंगल को लेकर उत्साह रहा और जगह-जगह धार्मिक आयोजन हुए।
प्रतिमा स्थापना के साथ बांटा प्रसाद
शाहगढ़। टिकरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास ब्रह्म बाबा मंदिर में ज्येष्ठ के पहले मंगलवार को हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित की गई। अखंड रामचरितमानस पाठ और हवन-पूजन के बाद प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर प्रशांत मानडव्या, गुंजन शुक्ल, कुलदीप सिंह, सारंगधर पांडेय, निर्भय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारा
सिंहपुर। बड़े मंगल पर क्षेत्र के मंदिरों में सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल बना रहा। पाठ के बाद भंडारे में पूड़ी, सब्जी, हलवा और शरबत का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर राकेश त्रिपाठी, शिव भूषण शुक्ला, जितेंद्र मिश्रा, राम बरन, विनीत मिश्रा, संजय, दयानंद आदि मौजूद रहे।