फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The couple's funeral procession was raised together, every eye was moist.

Amethi News: एक साथ उठी दंपती की अर्थी, हर आंख नम

Fri, 07 Nov 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 07 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The couple's funeral procession was raised together, every eye was moist.
ज्योति व आकाश (फाइल फोटो)स्त्रोत : ग्रामीण
फुरसतगंज। जायस के निखई मोहल्ले में बृहस्पतिवार दोपहर का दृश्य देखकर हर किसी की आंख नम हो गई। आकाश (22) और ज्योति (20) की अर्थी एक साथ घर से उठी तो माहौल गमगीन हो गया। गांव के बाहर बाग में दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन



मां तारावती बेटे और बहू के असमय चले जाने से गहरे सदमे में हैं। वह बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। भाई अनिल और बहनें भी बेसुध हैं। घर के आंगन में पसरा सन्नाटा परिजनों के विलाप से टूटता रहा। गांव के लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंचे, मगर किसी के पास सांत्वना देने के लिए शब्द नहीं थे। हर चेहरा शोक से भरा दिखा। परिवार आंगन में बच्चे की किलकारी सुनने की तैयारी कर रहा था, लेकिन अचानक आठ माह की गर्भवती बहू की प्रसव पीड़ा से मौत और सदमे में बेटे की मौत ने परिवार के सपनों को बिखेर दिया। घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया।
विज्ञापन



आकाश कस्बे की एक दुकान में काम करता था। मेहनती और हंसमुख स्वभाव के कारण वह सभी का प्रिय था। ज्योति भी सरल और मिलनसार थी। दोनों की मौत ने पूरे मोहल्ले को स्तब्ध कर दिया है। बृहस्पतिवार शाम तक गांव में शोक का माहौल बना रहा। रिश्तेदार और आसपास के लोग लगातार पहुंचते रहे। कोई चुपचाप आंसू पोंछता तो कोई परिजनों को सांत्वना देने का प्रयास करता नजर आया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश प्रताप सोनकर, बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कमल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। दो अर्थियां, एक चिता और गम में डूबा गांव, यह दृश्य देखने वाले शायद ही कभी भूल पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह था मामला
जायस के निखई मोहल्ला निवासी ज्योति को मंगलवार रात प्रसव पीड़ा हुई थी। उसे जिला अस्पताल गौरीगंज ले जाया गया, जहां से रायबरेली एम्स रेफर किया गया था। बुधवार सुबह इलाज के दौरान ज्योति की मौत हो गई थी। पत्नी की मौत की खबर सुनकर पति आकाश सदमे में चला गया था। कुछ घंटे बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में उसने भी दम तोड़ दिया था। दोनों की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed