{"_id":"6ae638d0a2826c2b0e0ffd94","slug":"increased-demand-for-lightweight-jewellery-on-dhanteras-amethi-news-c-96-1-ame1008-179411-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: धनतेरस पर हल्के गहनों की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: धनतेरस पर हल्के गहनों की बढ़ी मांग
Sun, 01 Nov 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
अमेठी में दुकान पर तैयार आभूषण। संवाद
अमेठी सिटी। धनतेरस पर सराफा बाजार में इस बार हल्के वजन और आकर्षक डिजाइन वाले आभूषणों की मांग को देखते हुए कारोबारियों ने नई रेंज तैयार की है। भारी-भरकम गहनों के बजाय कम वजन के नेकलेस, अंगूठियां, टॉप्स और ब्रेसलेट ग्राहकों को लुभा रहे हैं। चांदी के सिक्कों और गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों के साथ पूजा की थाली, गिलास और बारीक नक्काशी वाली टेंपल ज्वेलरी भी दुकानों पर उपलब्ध है।
ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखते हुए कारोबारी 18 कैरेट के साथ नौ और 14 कैरेट के आभूषण भी उपलब्ध करा रहे हैं। जर्मन फिनिश की अंगूठियां, आकर्षक डिजाइन के नेकलेस और इटालियन डिजाइन के टॉप्स व ब्रेसलेट इस बार खास आकर्षण हैं। चांदी की हल्की मूर्तियों और सिक्कों को भी शुभ खरीदारी के लिए पसंद किया जा रहा है।
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच ग्राहकों को राहत देने के लिए दुकानदार मेकिंग चार्ज में छूट दे रहे हैं। कुछ प्रतिष्ठानों पर गोल्ड रेट प्रोटेक्शन ऑफर भी दिया जा रहा है। इसके तहत बुकिंग के बाद डिलीवरी के समय सोने का भाव कम होने पर ग्राहक को कम दर का लाभ मिलेगा, जबकि भाव बढ़ने पर बुकिंग के समय तय दर लागू होगी। इससे ग्राहक अपनी खरीदारी का बजट पहले से निर्धारित कर सकेंगे।
विज्ञापन
डिजाइन व फिनिशिंग पर दिया जा रहा ध्यान
त्योहारों पर हर बार नए डिजाइन की मांग रहती है। इस बार जर्मन फिनिश की अंगूठियों, आकर्षक हार और इटालियन डिजाइन के टॉप्स व ब्रेसलेट के अलग-अलग मॉडल तैयार कराए गए हैं। ग्राहकों को मेकिंग चार्ज में भी छूट दी जा रही है।
- राजा कौशल, गीताराम एंड जय प्रकाश सराफा, गौरीगंज
कीमतें कम होने से बढ़ी बाजार की रौनक
सोने-चांदी के ऊंचे भाव के कारण कारोबार धीमा रहने की आशंका थी, लेकिन कीमतों में कमी आने से बाजार में फिर रौनक लौट आई है। पूजन के लिए चांदी की गणेश-लक्ष्मी समेत अन्य देवी-देवताओं की हल्की मूर्तियां ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं।
- गिरीश कसौधन, गिरीश ज्वैलर्स, अमेठी
कम कीमत वाले कैरेट के गहनों के विकल्प
महंगाई को देखते हुए 18 कैरेट के साथ नौ और 14 कैरेट के आभूषण भी तैयार कराए गए हैं। चांदी की खरीदारी में लोगों की दिलचस्पी अधिक है। गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों से लेकर चांदी के सिक्के तक ग्राहकों की पसंद बने हुए हैं।
द्वारिका सोनी, द्वारिका आभूषण कला केंद्र, चौक, अमेठी