फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The consequences of bad company are very terrible

Amethi News: बहुत ही भयंकर होता है कुसंगति का परिणाम

Sat, 10 May 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 10 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The consequences of bad company are very terrible
जामों (अमेठी)। कुसंगति का परिणाम बहुत ही भयंकर होता है। इसके प्रभाव से मानव सुखमय जीवन व्यतीत करने के बजाय हमेशा परेशान रहता है। कलयुग में श्रीराम कथा ही भगवान की प्राप्ति का एक सरल उपाय है।
विज्ञापन



ये बातें कस्बे में स्थित मां गायत्री प्रज्ञा पीठ के पीछे विशंभर कुंज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के आठवें दिन शुक्रवार को बहराइच से आए प्रवाचक मुक्तिनाथ महाराज ने कहीं। उन्होंने कहा कि भगवान की कथा बहुत ही सौभाग्यशाली को ही सुनने को मिलती है। प्रवाचक ने रानी कैकेई-मंथरा का प्रसंग सुनाकर यह बताने का प्रयास किया कि कुसंगति से अयोध्या जैसे नगर में अशांति फैल गई। भगवान श्रीराम को राजपाट संभालने के बजाय 14 साल जंगल में व्यतीत करने पड़े।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि राम कथा सुनने से मानव जीवन सुखमय हो जाता है। मनुष्य को अपने बच्चों को अनुशासित रहकर संस्कारवान बनाने की शिक्षा प्रदान करने पर परिवार सुखमय होने के साथ समाज में नाम रोशन होता है। भगवान श्रीराम ने अपने माता-पिता एवं गुरु से संस्कार सीखे, इसीलिए वह मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए। वह कभी सत्य मार्ग से अडिग नहीं हुए। सत्य के मार्ग पर चलकर धर्म व समाज के कल्याण के लिए काम किया। इस अवसर पर मुख्य यजमान अवधेश कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, सुधाकर श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, डाॅ. उत्कर्ष कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed