फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The condition of the elderly man injured in the firing deteriorated.

Amethi News: फायरिंग में घायल बुजुर्ग की हालत बिगड़ी

Fri, 15 Dec 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 15 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
The condition of the elderly man injured in the firing deteriorated.
अमेठी सिटी। कोतवाली क्षेत्र के नुवावां गांव स्थित परिषदीय विद्यालय के समीप नहर मोड़ पर सोमवार की देर शाम बुजुर्ग दुकानदार पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है। बृहस्पतिवार को बुजुर्ग की हालत खराब होने से जिला अस्पताल से ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव नुवावां निवासी राजेंद्र प्रसाद शुक्ल (58) गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय नहर पटरी के समीप किराना की दुकान करते हैं। सोमवार देर शाम वह दुकान बंद कर रहे थे। एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और फायरिंग कर दी। फायरिंग में राजेंद्र प्रसाद शुक्ल घायल हो गए। घटना के बाद अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। घायल बुजुर्ग की बृहस्पतिवार को तबीयत खराब होने लगी तो परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। जिला अस्पताल में उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालात नाजुक देख ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घटना के 72 घंटे बाद भी बुजुर्ग पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस हमलावरों की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस टीमें घटना के खुलासे के लिए जगह-जगह हाथ पांव मार रही हैं। परिजन रवि शुक्ल ने कहा कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है। तबीयत खराब होने के बाद ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अमेठी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि घटना को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed