फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The bullies beat the villager and said, Pradhan is with me

Amethi News: दबंगों ने ग्रामीण को पीटा, बोले, प्रधान मेरे साथ है

Fri, 29 Mar 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 29 Mar 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
The bullies beat the villager and said, Pradhan is with me
अमेठी सिटी। जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र में दबंगों ने रंजिश को लेकर एक ग्रामीण को लाठियों व लात-घूसों से पिटाई कर दी। आरोपियों ने ग्रामीण को पीटने के साथ गाली गलौज कर दीं और बाेले, प्रधान मेरे साथ है और दरोगा को अपनी जेब में रखता हूं। जान से मार डालने की भी धमकी दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मुंशीगंज इलाके के पूरे शिवबक्श दुबे मजरे जलामा गांव निवासी राजकुमार शुक्ला का कहना है कि 26 मार्च शाम वह गांव के विजय कुमार के घर बैठा था। इस बीच दो लोग उसके घर पहुंचे। वहां जाकर उसके बेटे से पूछा कि राजकुमार कहां है। गांव में ही राजकुमार के घर आ गए और उसे घर के बाहर बुलाया। जैसे ही वह घर से निकला उन लोगों ने लाठियों व लात-घूसों से उसे बुरी तरह पीट दिया।
विज्ञापन

साथ ही गालियां देते हुए कहा कि प्रधान मेरे साथ है। इस बीच शोर गुल सुनकर परिवार व गांव के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में राम लखन व विवेक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।कोतवाल एसएन सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed