फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The bull injured several people in a single day, the villagers tied it to a tree

Amethi News: सांड़ ने एक ही दिन में कई लोगों को किया घायल, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा

Sun, 05 Jan 2025 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
The bull injured several people in a single day, the villagers tied it to a tree
अमेठी सिटी। ब्लॉक संग्रामपुर की ग्राम पंचायत भौसिंहपुर में एक निराश्रित सांड़ के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। गांव के आसपास घूम रहे निराश्रित सांड़ की चपेट में आने से एक दिन में कई लोग चोटिल हो चुके हैं। शनिवार रात से ग्रामीण परेशान रहे। रविवार सुबह ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर निराश्रित सांड़ को पकड़कर पेड़ से बांधा। ग्रामीण बुजुर्ग विश्वनाथ यादव ने बताया कि वह शनिवार को बकरी चरा रहे थे, इसी बीच सांड़ ने हमला कर दिया। घटना में वह घायल हो गए। वहीं, गांव के विजय कुमार, गंगापुर निवासी अशोक कुमार की मां, दशरथ, राम कली आदि भी हमले में घायल हो चुके हैं। हालांकि निराश्रित सांड़ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। खंड विकास अधिकारी शिव पूजन भारतीय ने बताया कि निराश्रित सांड़ पकड़ा गया है। गांव में ही अभी उसे पेड़ से ग्रामीणों ने बांधा है। बांधे गए सांड़ के लिए चारे पानी की व्यवस्था करा दी गई है। बताया कि सोमवार को उसे गोशाला में संरक्षित कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed