Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The bride refused to leave as she did not like the offerings

Amethi News: चढ़ाव पसंद न आने पर दुल्हन ने विदा होने से किया इन्कार

Mon, 01 Dec 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 01 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The bride refused to leave as she did not like the offerings
तिलोई। मोहनगंज के बेसरवा गांव में शनिवार को आई बरात में वर पक्ष की ओर से आया चढ़ाव पसंद न आने पर दुल्हन ने विदा होने से इन्कार कर दिया। विवाद बढ़ने पर बरात बिना दुल्हन लौट गई। पूरे क्षेत्र में घटना चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन



मोहनगंज के बेसरवा निवासी श्याम बिहारी ने बताया कि उनकी बेटी ज्योति का विवाह गौरीगंज के बहोरिकपुर निवासी शंभूनाथ के बेटे गुरुनाथ से तय हुआ था। शनिवार को वर पक्ष धूमधाम से बरात लेकर पहुंचा। बरातियों का स्वागत हुआ, वैवाहिक कार्यक्रम परंपरा के अनुसार संपन्न हुए। विवाह की सभी रस्में शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हो गईं। विदाई का समय आते ही स्थिति बदल गई।
विज्ञापन



कन्या पक्ष का कहना है कि वर पक्ष उनकी अपेक्षा अनुसार चढ़ाव नहीं ला सका, जिसके चलते दुल्हन ने ससुराल जाने से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों के बिचौलियों ने मनाने की कोशिश की, मगर बात नहीं बनी। इससे बरात को बिना दुल्हन लौटना पड़ा। दूल्हे के पिता का कहना है कि कन्या पक्ष ने बिना कारण दुल्हन की विदाई रोक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि घटना की सूचना थाने तक नहीं पहुंची है। किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। विवाह की रस्में पूरी होने के बाद वर-कन्या ने सात फेरे लिए और रिश्ते निभाने का वचन दिया। मगर रात बीतते-बीतते दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि रिश्ता टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed