फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The body of a young man was found in the canal after six days

Amethi News: छह दिन बाद नहर में मिला युवक का शव

Sat, 12 Jul 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 12 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found in the canal after six days
जामों (अमेठी)। छह दिन से लापता केशवपुर के धर्मेंद्र कुमार हेला (40) का शव शुक्रवार को बंधवा गांव के पास शारदा सहायक नहर में मिला। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि इस संबंध में कोई भी तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी।
विज्ञापन



धर्मेंद्र बीते शनिवार को साइकिल से रेशी बाजार गया था। शनिवार रात उसकी साइकिल और चप्पल पुलिया की रेलिंग के पास मिली थी। रविवार से पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में धर्मेंद्र की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार दोपहर बंधवा गांव के ग्रामीणों ने नहर में शव बहता देखा तो पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया। कुछ ही देर शव की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हो गई। बताया गया कि धर्मेंद्र अक्सर पुलिया पर बैठा करता था।
विज्ञापन



आशंका है कि संतुलन बिगड़ जाने के कारण वह नहर में गिर गया होगा। उधर, परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। थाना प्रभारी जामों विनोद सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी। प्रथम दृष्टया हादसे में धर्मेंद्र की मौत होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चों के आंसू देख आंखें हुईं नम
धर्मेंद्र की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी माधव कुमारी बेसुध हैं। बेटियां काजल (18) और करीना (15) व बेटे करन का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed