{"_id":"683365aff7f456e116059cb7","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-tree-amethi-news-c-96-1-ame1002-141206-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पेड़ से फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पेड़ से फंदे पर लटका मिला युवक का शव
Mon, 26 May 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 26 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज क्षेत्र के सैम्बशी गांव में रविवार सुबह अमित कुमार पासी (19) का शव गांव के बाहर आम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। अमित शनिवार शाम घर से अचानक लापता हो गया था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
बड़े भाई अंकित ने बताया कि शनिवार शाम अमित घर से बिना बताए निकल गया। देर रात तक खोजबीन की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। रविवार सुबह जब गांव के बाहर स्थित बाग की ओर तलाश की गई तो आम के पेड़ से शव लटका मिला। ग्रामीणों के अनुसार खेत की ओर जा रहे लोगों ने सबसे पहले शव देखा और गांव में सूचना दी। अमित तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था।
पिता राम सुमिरन की मौत आठ साल पहले सर्पदंश से हुई थी। अमित आठवीं तक पढ़ा था और वर्तमान में गांव में ही रह रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि एक साल पहले अमित के चाचा राजू पासी ने भी इसी बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी, जिससे गांव में घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों की तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना से बड़े भाई अंकित (22), छोटे भाई सुमित (12), बहन रुचि (15) और मां निर्मला का रो-रोकर बुरा हाल है। अमित की असमय मौत ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। हर आंख नम है। मां बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। बहन रुचि भाई को याद कर बेसुध हो जा रही थी। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है और हर कोई यही सवाल कर रहा है कि आखिर अमित ने ऐसा कदम क्यों उठाया।