फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The body of a young man was found hanging from a noose in the verandah

Amethi News: बरामदे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 21 May 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 21 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose in the verandah
शाहगढ़ (अमेठी)। क्षेत्र के दरपीपुर गांव के बबुरी टोला में मंगलवार सुबह रवींद्र वर्मा (22) का शव उसके घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन



शंभूनाथ वर्मा के अनुसार अविवाहित रवींद्र मजदूरी करता था। सोमवार रात गांव में निमंत्रण में भोजन करने के बाद रवींद्र घर आकर सो गया था। मंगलवार सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो उन्होंने देखा कि रवींद्र का शव बरामदे के पिलर से रॉड में रस्सी के सहारे लटक रहा है। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन



आत्महत्या के पीछे कारण क्या था, यह अब भी रहस्य बना हुआ है। इंस्पेक्टर शिवकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इंस्पेक्टर ने कहा कि अगर जांच में कोई संदिग्ध तथ्य सामने आता है या परिजन कोई तहरीर देते हैं, तो केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed