{"_id":"6984e6873f94ee15c5044c94","slug":"the-body-of-a-prd-soldier-remained-in-the-house-for-two-days-amethi-news-c-96-1-ame1002-158137-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दो दिन घर में पड़ा रहा पीआरडी जवान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दो दिन घर में पड़ा रहा पीआरडी जवान का शव
Fri, 06 Feb 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। पीठीपुर गांव निवासी पीआरडी जवान बाबू राम कोरी (55) की संदिग्ध दशा में उनके घर पर ही मौत हो गई। वे अविवाहित थे और दो दिन तक उनका शव घर में ही पड़ा रहा। इस बीच कुत्तों ने शव का मुंह नोच डाला। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया। हालांकि, परिवारीजनों ने उनका पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि बाबूराम के माता-पिता का निधन काफी पहले हो गया था। परिवार में दो बहनें हैं, जिनका विवाह हो चुका है। दोनों शादी के बाद बहुत कम ही गांव आती हैं। पड़ोसियों के मुताबिक सोमवार को बाबूराम को नशे में घर में घुसते देखा गया। मंगलवार व बुधवार को वह नजर नहीं आए। बृहस्पतिवार को घर से दुर्गंध फैलने पर पड़ोसियों ने अंदर झांककर देखा तो बाबू राम मृत अवस्था में जमीन पर पड़े थे। उनका मुंह कुत्तों ने नोच दिया था। गांव के लोगाें ने 112 पर काॅल करके पुलिस को बुलाया।
बाबूराम की बहन महुआइन से फोन पर बात की गई। उन्होंने भाई का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया, जिससे मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी। महुआइन अभी दिल्ली में हैं। उनके पति देर शाम गांव पहुंच गए। थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि बाबू राम गांव के लोगों से ज्यादा वास्ता नहीं रखते थे।। परिजनों की ओर से किसी तरह का आरोप नहीं लगाया गया है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।