फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The body of a missing child was found in a well under suspicious circumstances

Amethi News: संदिग्ध हालात में कुएं में मिला लापता मासूम का शव

Tue, 29 Apr 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 29 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The body of a missing child was found in a well under suspicious circumstances
अमेठी के ककवा डीह गांव में रोते बिलखते मासूम के परिजन।-ग्रामीण।
अमेठी। क्षेत्र के ककवाडीह गांव में रविवार को प्रीतिभोज के दौरान घर के बाहर से लापता हुए चार वर्षीय प्रिंस का शव सोमवार को संदिग्ध हालात में घर के पास स्थित टिन से ढके कुएं में मिला। इसके बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।फिलहाल परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। वहीं, गांव में चर्चा है कि मासूम का अपहरण कर उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंका गया है।
विज्ञापन



रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अरखा मुस्तकीम गांव निवासी दीपक अग्रहरि अपनी पत्नी प्रीति और दोनों बेटों प्रिंस व एकांश के साथ अमेठी के ककवाडीह गांव स्थित बहनोई राजाराम के घर प्रीतिभोज में शामिल होने आए थे। दीपक के अनुसार भोज के दौरान कुछ देर बाद ही चार वर्षीय प्रिंस डीजे के पास खेलते हुए अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया और उसकी तलाश शुरू की, जबकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ गांव में जांच शुरू की थी।
विज्ञापन



मासूम की बुआ कल्पना ने अनहोनी की आशंका जताते हुए भतीजे के अपहरण की आशंका जाहिर की। सोमवार देर शाम राजाराम के घर के पास टिन से ढके कुएं में मासूम का शव मिला। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। देर शाम कुएं में मासूम का शव मिला है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रिंस की मौत के बाद मां प्रीति का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने छोटे बेटे को खोने के गम में बुरी तरह टूट चुकी हैं। छोटा भाई एकांश अपनी मां को रोते हुए देखकर गमगीन है। पिता दीपक अग्रहरि भी अपने बेटे की मौत से शोक में डूबे हुए हैं।





कुएं में कैसे पहुंचा मासूम, बड़ा सवाल
मासूम का शव जिस कुएं में मिला, वह टिन से ढका हुआ था और पुलिस ने पहले भी उस कुएं में खोजबीन की थी। इस घटना के बाद लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि जब तलाश के दौरान कुएं में मासूम का पता नहीं चला तो देर शाम उसका शव वहां कैसे पहुंचा। रविवार रात और सोमवार सुबह भी पुलिस ने कुएं में तलाश की थी, लेकिन पता नहीं चला। देर शाम दोबारा तलाशी के दौरान कुएं में मासूम प्रिंस का शव मिला। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा है कि मासूम का अपहरण कर हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया।





घर-घर पुलिस ने की तलाश
मासूम के लापता होने की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। सीओ मनोज कुमार मिश्र ने टीम के साथ रात में ही गांव का दौरा किया और घर-घर जाकर जांच की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले और गांव में फोर्स तैनात की। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह भी फोर्स संग गांव के आसपास बाजार और तालाब आदि की खाक छानते रहे, लेकिन सबकी मेहनत उस समय बेकार हो गई, जब मासूम का शव कुएं में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed