{"_id":"668f013b8cf0bf734a03d574","slug":"the-body-of-a-dpharma-student-who-drowned-in-gomti-river-was-found-eight-kilometres-away-amethi-news-c-96-1-ame1002-121841-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आठ किमी दूर मिला गोमती में डूबे डीफार्मा के छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आठ किमी दूर मिला गोमती में डूबे डीफार्मा के छात्र का शव
Thu, 11 Jul 2024 03:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 11 Jul 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। थाना क्षेत्र के सत्थिन गांव के पास मंगलवार को गोमती नदी में डूबे युवक का शव बुधवार को सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाने के गौहनिया घाट पर मिला। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन पुलिस के समझाने के बाद भी पोस्टमॉर्टम करवाने को तैयार नहीं हुए।
बाजारशुकुल थाने के सत्थिन गांव के जफर का पुत्र हसनैन (21) लखनऊ में रहकर डीफार्मा की पढ़ाई करता था। दो दिन पहले लखनऊ से घर आया था। मंगलवार को वह किशनी गांव निवासी ममेरे भाई फहीम अहमद के साथ गोमती नदी के सत्थिन घाट के पास मछली पकड़ने गया था। इसी बीच गहरे पानी में चला गया। हसनैन को डूबता देखकर फहीम भाग कर घर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस कर्मियों ने नदी में जाल डालने के साथ गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। देर रात तक सर्च ऑपरेशन के बाद भी हसनैन का पता नहीं चला।
बुधवार की सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। घटनास्थल से आठ किलोमीटर दूर सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाने के गौहनिया घाट पर ग्रामीणों ने युवक का शव देख पुलिस को सूचना दी। शव की पहचान हसनैन के रूप में की।
विज्ञापन
एसओ तनुज पाल ने बताया कि नदी में पानी का बहाव तेज होने से तीन किलोमीटर दूर रगवा घाट पर जाल लगाया गया था। बुधवार को सुबह ग्रामीणों की सूचना पर गोमती नदी के गौहनिया घाट के किनारे युवक का शव मिल गया। परिजनों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमाॅर्टम नहीं कराने की बात कही। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।