{"_id":"651c659eda66948aa30493e8","slug":"the-bikes-of-the-team-that-went-to-collect-the-outstanding-bills-were-deflated-amethi-news-c-96-1-ame1002-6364-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बकाया बिल वसूली करने गई टीम की बाइकों की निकाली हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बकाया बिल वसूली करने गई टीम की बाइकों की निकाली हवा
Wed, 04 Oct 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
तिलोई(अमेठी)। बकाया बिल वसूली के लिए पहुंची टीम की बाइक से हवा निकालने का मामला आया है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है।
मोहनगंज थानाक्षेत्र के पूरे मुकुन मजरे रमई गांव में मंगलवार को पावर कार्पोरेशन टीम की ओर बिजली चेकिंग का कार्य किया जा रहा था। जिसके लिए संविदा कर्मी आशुतोष सिंह, मयंक कुमार, सत्यविजय, रवि सिंह, मीटर रीडर सूरज कुमार, लाइनमैन राज नारायण, रामदेव, कंधई, दिलीप कुमार, राजकुमार, अयोध्या प्रसाद अपनी-अपनी बाइक गांव के बाहर एक स्थान पर खड़ी कर भ्रमण करते हुए राजस्व वसूली का कार्य कर रहे थे। यहां से निकल कर सभी कर्मचारी दूसरे गांव जाने के लिए अपनी बाइक के समीप पहुंचे तो देखा सभी बाइकों की दोनों पहियों की हवा गायब थी व कुछ बाइक से प्लग भी निकल लिए गए थे।
इसकी सूचना कर्मचारी ने मोहनगंज उपकेंद्र को दी। जेई अमित मौर्य ने इसकी सूचना तत्काल मोहनगंज पुलिस को देखकर कार्यवाही की मांग की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों की बाइक में हवा और प्लग की व्यवस्था कराई इसके बाद कर्मचारी उपकेंद्र पहुंच सके।
घटना से नाराज कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों से अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। जेई अमित मौर्य ने घटना के संदर्भ में अज्ञात के खिलाफ थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में शीघ्र केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
19 बकायेदारों के काटे गए कनेक्शन
चेकिंग अभियान के दौरान पूरे मुकुन गांव में बिजली विभाग की ओर से डीके बाबू की अगुवाई में हुई जांच पड़ताल व राजस्व वसूली का अभियान चलाया गया। इस दौरान 40 से 50 हजार के विद्युत बकाया 19 उपभोक्ताओं द्वारा बिल न जमा करने पर गांव पहुंची टीम द्वारा कनेक्शन काटा गया हैं।