फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The batch of farmers left to participate in the fair

मेले में प्रतिभाग को रवाना हुआ किसानों का जत्था

Sun, 20 Dec 2020 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
The batch of farmers left to participate in the fair
अमेठी। अयोध्या के कुमारगंज स्थित नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय कृषक मेले में शामिल होने के लिए 120 किसानों का जत्था रविवार को रवाना हुआ। मेले में वैज्ञानिक संवाद के साथ प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हें खेती-किसानी की आधुनिक जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत तीन दिवसीय मेला का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। मेेले के पहले दिन किसानों ने मुख्यमंत्री का संवाद सुना।
विज्ञापन

इसके बाद प्रदर्शनी के माध्यम से आधुनिक जानकारी हासिल की। मेले के दूसरे दिन किसान वैज्ञानिक संवाद के साथ किसानों को विश्वविद्यालय परिसर मेें होने वाली खेती से रूबरू कराते हुए उनकी समस्या का निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही कम लागत में अधिक उपज प्राप्त करने की विधि बताई जाएगी। मेले के तीसरे दिन किसानों को प्रगतिशील किसानों के खेतों का भ्रमण कराते हुए विभागीय योजनाओं के साथ जैविक उर्वरक का प्रयोग कर खेती करने की विधि बताई जाएगी।

जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि मेले में तीन दिन तक किसानों के रहने व भ्रमण के लिए कर्मचारी नामित किए गए हैं। नामित कर्मचारी किसानों को अपनी देख-रेख में वापस लाएंगे। किसानों के साथ गए कर्मियों में तकनीकी सहायक फूलचंद्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed