फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The Baba Khanker Das Kuti approach road will definitely be built.

Amethi News: पक्का बनेगा बाबा खनकेर दास कुटी संपर्क मार्ग

Sat, 25 Jul 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 25 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
The Baba Khanker Das Kuti approach road will definitely be built.
 निर्माण के लिए प्रस्तावित बाबा खनकेर दास कुटी का संपर्क मार्ग। संवाद
भाले सुल्तान शहीद स्मारक। गाजनपुर से संत बलदेव दास मंदिर होते हुए बाबा खनकेर दास की कुटी तक जाने वाले संपर्क मार्ग के दिन अब बहुरने वाले हैं। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे इस मार्ग का 1.55 करोड़ रुपये से डामरीकरण कराया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के करीब 20 हजार लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन



यह संपर्क मार्ग गाजनपुर, अंबेराय विद्यालय, संत बलदेव दास मंदिर समेत आसपास के कई गांवों को जोड़ता है। वर्षों से कच्ची सड़क होने के कारण बरसात में यहां जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी रहती है। कई बार सड़क पर पानी भरने से आवागमन लगभग ठप हो जाता है। ग्रामीणों को बैंक, बाजार, तहसील, अस्पताल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन



सबसे अधिक दिक्कत छात्र-छात्राओं, किसानों, मरीजों और श्रद्धालुओं को होती है। ग्रामीण रामेश्वर शुक्ल, उमेश कुमार उपाध्याय, साहब सिंह और बृज किशोर सिंह ने बताया कि इस सड़क के डामरीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों के साथ बाबा खनकेर दास की कुटी और संत बलदेव दास मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। इसके बाद सड़क का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed