फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The administration is busy in following social distancing

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में जुटा प्रशासन

Sun, 24 May 2020 09:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
The administration is busy in following social distancing
अमेठी। कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए घोषित लॉकडाउन फेज-4 में गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद छूट देने तथा संक्रमित मिलने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कराने को लेकर जिले का प्रशासनिक अमला सक्रिय है।
विज्ञापन

पुलिस कर्मी जहां लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को बाहर नहीं निकलने के प्रति आगाह कर रहे हैं वहीं प्रशासनिक अफसर भी प्रतिदिन बाजार, गांव व शहरों में भ्रमण कर बैरियर की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण के बीच घोषित लॉकडाउन में शासन के निर्देश पर जिले में छूट देने के बाद बाजारों में उमड़ रही भीड़ व जिले में 36 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस महकमा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कराने को लेकर मुस्तैद दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर सभी सीओ व थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर लाउड स्पीकर के माध्यम से मुनादी कर रहे हैं।
इस दौरान लोगों से आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने, बाहर निकलने की दशा में मुंह पर मास्क, हाथ में गलब्स का प्रयोग करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कर सुरक्षित व स्वस्थ रहने की अपील की जा रही है।

इतना ही नहीं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र की प्रमुख बाजारों, गांव व गलियों में भ्रमणशील रहते हुए अनावश्यक भीड़ एकत्र करने वालों पर कार्रवाई करने के साथ उन्हें समझाते हुए चेतावनी देकर वापस करने में जुटे हैं। कंटेनमेंट जोन व जिले की सीमा पर बनाए गए बैरियरों से गुजरने वालों से गहन पूछताछ करने के बाद आवश्यक होने पर ही आगे जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed