{"_id":"665e434a5051c08aaf08be97","slug":"temperature-rising-due-to-indiscriminate-deforestation-amethi-news-c-96-1-gon1004-119864-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वनों की अंधाधुंध कटाई से बढ़ रहा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वनों की अंधाधुंध कटाई से बढ़ रहा तापमान
Tue, 04 Jun 2024 03:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 04 Jun 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। वनों के अंधाधुंध दोहन से धरती का तापमान बढ़ रहा है। जिस कारण इस बार गर्मी में पारा 46 डिग्री के पार चला जा रहा है। वैश्विक गर्मी का प्रभाव पूरे विश्व में बढ़ रहा है। इससे निपटने के लिए अभी से वनीकरण पर जोर देना होगा। सामूहिक प्रयास से ही इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। यह बातें सोमवार को तिलोई वन क्षेत्र कार्यालय के सामने रेंजर मो. जहीर मिर्जा ने कही। मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत पर्यावरण दिवस से पहले सोमवार को तिलोई वन क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रेंजर ने कहा कि तापमान बढ़ने व पेड़ों की कटाई से वर्षा चक्र प्रभावित हो रहा है। जिसका असर है कि सूखे जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। इससे मरुस्थल में जंगल व झाड़ी भी नहीं तैयार होती है।
इस संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान सचिन गौतम, महादेव, रामराज, मृदुल कुमार श्रीवास्तव, महेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
इस संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान सचिन गौतम, महादेव, रामराज, मृदुल कुमार श्रीवास्तव, महेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे। संवाद