{"_id":"5f0b2de48ebc3e636902a827","slug":"telling-people-how-to-prevent-corona-amethi-news-lko530426720","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग चला रहा जागरूकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग चला रहा जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड-19 से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग इन दिनों विशेष सर्विलांस अभियान संचालित करा रहा है। अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को कोरोना से बचाव का तरीका बता रही हैं। स्वास्थ्य कर्मी इस दौरान गांव में ऐसे मरीजों की तलाश के साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को भी चिह्नित कर रही हैं।
सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगातार कार्यक्रम संचालित कराए जा रहे हैं। कहा कि विभाग की ओर से पांच जुलाई से 15 जुलाई तक कोविड-19 मरीजों के सर्वे का काम चल रहा है। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर परिवार के सभी सदस्यों तथा कोरोना के लक्षण वाले रोगियों के बारे में सूचना एकत्र कर रहीं हैं। स्वास्थ्य कर्मी गांव में ऐसे व्यक्ति जिन्हें सर्दी, बुखार, खांसी या सांस लेने में दिक्कत के अलावा लंबी बीमारी जैसे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, गुर्दा तथा कैंसर आदि से पीड़ित मरीजों की भी सूचना एकत्र कर रही हैं।
बुखार वाले व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। यही नहीं स्वास्थ्य कर्मी सांस लेने में दिक्कत वाले लोगों का पल्स ऑक्सीनेटर के माध्यम से खून में ऑक्सीजन की स्थिति की भी जांच कर रहे हैं। ऐसे मरीजों के मिलने की स्थिति में स्वास्थ्य कर्मी तत्काल संबंधित अस्पताल अधीक्षक को सूचित करने का काम कर रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि आशा कार्यकर्ता को प्रतिदिन 50 से 60 घरों का भ्रमण करने व सूचना एकत्र कर प्रेषित करने को कहा गया है।