फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Tell employees how to operate EVMs

Amethi News: कर्मचारियों को ईवीएम संचालन के तरीके बताए

Sun, 12 May 2024 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 12 May 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Tell employees how to operate EVMs
निरीक्षण करतीं डीएम
अमेठी सिटी। पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारियों को मनीषी महिला महाविद्यालय गौरीगंज में शनिवार को चुनाव जिम्मेदारियों के साथ ईवीएम संचालन सहित अन्य विधि में प्रशिक्षित किया गया। कहा गया कि सभी कर्मी अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट का नंबर पास रखें, यदि कोई समस्या आती है तो तत्काल जानकारी दें।बूथ पर खाने-पीने में किसी का सहयोग न लें। अपने-अपने सेक्टर मजिस्ट्रेटों का मोबाइल नंबर अवश्य रखें।
विज्ञापन

मनीषी महिला महाविद्यालय में दो पालियों में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। मास्टर ट्रेनर संजय श्रीवास्तव, मोहम्मद असलम, राजीव प्रजापति, संदीप यादव के माध्यम प्रोजेक्टर के माध्यम पीठासीन के कार्य, कितने प्रकार के लिफाफे जमा करने हैं, ईवीएम को जोड़ने का सही क्रम क्या है आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन

सीडीओ सूरज पटेल ने कहा कि मतदान प्रक्रिया में पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारी का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने मतदान कार्मिकों से प्रशिक्षण के बाद विभिन्न मतदान प्रक्रियाओं की जानकारी भी ली और उनके सवालों का समाधान किया। बूथ पर खाने-पीने में किसी का सहयोग न लें। अपने-अपने सेक्टर मजिस्ट्रेटों का मोबाइल नंबर अवश्य रखें, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें तत्काल सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर्स की ओर से मतदान कार्मिकों को पार्टी रवानगी स्थल से लेकर मतदान केंद्र तक पहुंचने के बारे में जानकारी दी गई। मतदान दिवस पर मतदान शुरू होने से पहले माॅक पोल व सीआरसी सहित मतदान के बाद ईवीएम व वीवी पैट को सील करने सहित मतदान की सभी प्रक्रियाओं के बारे में चरणबद्ध तरीके से पीपीटी के माध्यम से बताया गया।


18 अनुपस्थित कर्मियों के वेतन पर रोक
डीडीओ तेजभान सिंह ने बताया कि शनिवार के प्रशिक्षण के दौरान 18 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित कर्मियों में विनोद कुमारी, रजनीश कुमार सिंह, उषा सिंह, राम सजीवन, कामना शुक्ला, अनीता पांडे, बनारसी लाल, रवि शंकर सिंह, संगीता वर्मा, अशोक कुमार, गौरव निगम, रामकिशोर, राजाराम, शिवशरण तिवारी, अनिल कुमार, अपराजिता, राधेलाल सोनकर, संतोष गौड़ के नाम शामिल हैं। सभी अनुपस्थित मतदान कार्मिकों का माह मई 2024 का वेतन रोकने के निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed