{"_id":"65d3c3e63af1592e9d03e87a","slug":"tehsil-wise-sub-collection-center-system-ended-copies-will-be-collected-only-at-one-center-amethi-news-c-96-1-ame1002-113885-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तहसीलवार उपसंकलन केंद्र की व्यवस्था समाप्त, सिर्फ एक केंद्र पर ही जमा होंगी कॉपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तहसीलवार उपसंकलन केंद्र की व्यवस्था समाप्त, सिर्फ एक केंद्र पर ही जमा होंगी कॉपियां
Tue, 20 Feb 2024 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार तहसीलवार उपसंंकलन केंद्र की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। अब दोनों पालियों की परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉपियों का बंडल गौरीगंज जिला मुख्यालय में बनाए गए संकलन केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापकों को पहुंचाना होगा। समय से कॉपियों का पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं होगी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा जिले के 83 केंद्रों पर 22 फरवरी से नौ मार्च के बीच संपन्न होगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा के बाद कॉपियों के बंडल को जमा करने के लिए इस बार तहसीलवार उपसंकलन केंद्र की व्यवस्था समाप्त कर दी है। गौरीगंज स्थित जीजीआईसी को संकलन केंद्र बनाते हुए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा समेत अन्य अन्य व्यवस्थाएं पूरी की जा रहीं हैं। संकलन केंद्र की 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑनलाइन निगरानी होगी तो सुरक्षा बल की भी तैनाती होगी।
दरअसल, उप संकलन केंद्रों के बनाए जाने से उत्तरपुस्तिकाओं को जमा करने में केंद्र व्यवस्थापकों को सहूलियत होती थी। जनपद सीमा के परीक्षा केंद्रों की उत्तरपुस्तिकाओं का संकलन समय से हो जाता था। इस बार एक संकलन केंद्र होने से तिलोई, अमेठी व मुसाफिरखाना तहसील के जिले की सीमा के परीक्षा केंद्रों को उत्तरपुस्तिकाओं को जमा करने में दिक्कत होगी।
विज्ञापन
डीआईओएस रीता सिंह ने बताया कि सचिव के निर्देश पर मुख्यालय पर संकलन केंद्र बनाया गया है। मुख्यालय पर संकलन केंद्र की सुरक्षा व निगरानी की समुचित व्यवस्था बनाई गई है। कापियां जमा करने के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया जा रहा है। पुलिसकर्मी भी साथ में रहेंगे।