फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teenager dies due to electrocution in Tullu hand pump

Amethi News: टुल्लू लगे हैंडपंप में करंट उतरने से किशोरी की मौत

Sun, 14 Apr 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 14 Apr 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to electrocution in Tullu hand pump
अं​​शिका फाइल फोटो
अमेठी सिटी। टुल्लू से जुड़े हैंडपंप में पानी भर रही एक छात्रा की शुक्रवार की देरशाम करंट लगने से मौत हो गई। मृतका इंटर की छात्रा था। घटना के बाद उसे जिंदा समझ कर परिवार के लोग अस्पताल भी ले गए थे। पुलिस घटना की जानकारी से इंकार रही है।गौरीगंज कोतवाली इलाके के बाबूगंज बाजार निवासी संजय जायसवाल की 17 वर्षीय बेटी अंशिका इंटर की छात्रा थी। शुक्रवार की रात हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। बताते हैं कि इसी हैंडपंप में टुल्लू भी लगा था। जब उसने हैंडपंप चलाया तो उसमें करंट उतर आया। जिसकी चपेट में आते ही किशोरी गिर गई। परिजन उसे जिंदा समझ कर आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि जब अंशिका को करंट लगा तो उसने एक बार बोला, पापा करंट आ रहा है। यह सुनकर उसके पिता दौड़े और बेटी को हैंडपंप से अलग किया। जिसके बाद उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। किशोरी की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। पुलिस अधिकारी जानकारी न होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन



पढ़ाई के साथ ब्यूटी पार्लर में काम करती थी अंशिका

करंट की चपेट में आने से मृत हुई अंशिका ने इस बार इंटर की परीक्षा दी थी। उसकी मां ब्यूटी पार्लर चलाती थीं। इसी ब्यूटी पार्लर के काम में अंशिका भी हाथ बटाती थी। रिश्तेदारों ने बताया कि अंशिका उर्फ गुनगुन पढ़ाई में अच्छी थी। उसके पिता खेती-किसानी करते थे। वह बेटी को पढ़ा लिखा कर कामयाब बनाना चाहते थे। लेकिन परिवार वालों के सपने अधूरा ख्वाब बनकर रह गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed