फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teenager dies due to electric shock

एचटी लाईन की चपेट में आने से किशोर की मौत

Wed, 09 Jun 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to electric shock
जगदीशपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र कमरौली के पूरे लाल मजरे रसूलपुर में एक निजी नलकूप के लिए खींची गई एचटी लाइन की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद परिवारीजनों में कोहराम गया।
विज्ञापन

गांव निवासी अंसार का चौदह वर्षीय पुत्र मुसर्फीन मंगलवार शाम खेतों की ओर गया था। इसी दौरान वह काफी दिनों से खेत में लटक रहे एचटी तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिवारीजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिवारीजन किशोर को लेकर सीएचसी जगदीशपुर गए जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

किशोर की मौत के बाद परिवारीजनों के साथ ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों के अनुसार खेत में लटक रहे तारों के लेकर कई बार पॉवर कार्पोरेशन में शिकायत की गई लेकिन अधिकारियों/कर्मचारियों ने ध्यान नहीं दिया। कार्पोरेशन के अफसरों व कर्मियों की लापरवाही सेे किशोर की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर की मौत के बाद परिवारीजन व ग्रामीण कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे कमरौली एसओ शिवाकांत पांडेय ने न्याय दिलाने की बात कहकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed