{"_id":"657b4c80dc551c9fb6025504","slug":"teenager-dies-after-being-hit-by-rotavator-amethi-news-c-96-1-ame1002-10461-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रोटावेटर की चपेट में आए किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रोटावेटर की चपेट में आए किशोर की मौत
Fri, 15 Dec 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। मानिकपुर के मड़ौली में बृहस्पतिवार की शाम को रोटावेटर की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मठिया निवासी रवींद्र प्रताप यादव का 16 वर्षीय पुत्र प्रशांत यादव अपने मामा कृष्ण कुमार यादव निवासी थाना संग्रामपुर के गांव मनिकापुर मजरे मड़ौली के यहां रहता था। प्रशांत कक्षा नौ का छात्र था। बृहस्पतिवार की शाम गांव का एक व्यक्ति अपने रोटावेटर से खेत की जोताई कर रहा था।
इसी बीच प्रशांत ट्रैक्टर पर कुछ सामान देने के लिए चढ़ा और अनियंत्रित होकर रोटावेटर की चपेट में आ गया। जब तक चालक कुछ समझ पाता तब तक रोटावेटर की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर रोटावेटर को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है। परिवारी जनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक श्रीराम ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
बुझ गया घर का चिराग
- इकलौते पुत्र मृतक प्रशांत के पिता रवींद्र प्रताप काफी दिनों से लापता हैं। घर में मां श्यामा देवी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने से प्रशांत अपने नाना बृजलाल के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। प्रशांत पढ़ने में होनहार था। घटना के बाद इकलौते पुत्र की निधन की सूचना मिलते ही मां श्यामा देवी का रो-रोकर बुराहाल है।