फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teen dies by drowning in Gomti

Amethi News: गोमती में किशोर की डूबकर मौत

Sat, 05 Apr 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 05 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Teen dies by drowning in Gomti
मुसाफिरखाना (अमेठी)। क्षेत्र के कोछित गांव के स्वामीनाथ के पुत्र इंद्रराज सरोज (14) की शुक्रवार काे गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। इसके बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन



स्वामीनाथ के मुताबिक उनका बेटा इंद्रराज शुक्रवार को गाय लेकर गया था। दोपहर करीब 12 बजे गांव के पास गुजरने वाली गोमती नदी के कोनिया घाट के पास नहाते समय डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना उन्हें दी। इसके बाद ग्रामीणों संग वह मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में बेटे की तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं चला। इसी बीच पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे और गौहनियां से गोताखोरों को बुला कर तलाश शुरू की।
विज्ञापन



देर शाम करीब पांच बजे जमालपुर के पास नदी से बेटे का शव बरामद हुआ। थाना प्रभारी तनुज पाल ने बताया कि नदी में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत हुई है। परिजनों का कोई आरोप नहीं है। इंद्रराज की मौत के बाद मां क्रांति का रो-रोकर बुरा हाल है। रोते हुए कहती हैं कि रोका था, लेकिन गाय चराने चला गया, पता होता तो नहीं जाने देती। भाई इंद्रजीत और इंद्रबहादुर भी बेहाल हैं। बहन आरती और पूजा भी भाई की मौत से गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed