{"_id":"5eb81ebe8ebc3e905528ded3","slug":"team-started-door-to-door-survey-in-containment-zone-amethi-news-lko5210223169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनमेंट जोन में टीम ने शुरू किया घर-घर सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनमेंट जोन में टीम ने शुरू किया घर-घर सर्वे
विज्ञापन
अमेठी। बदलगढ़ गांव में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने व गांव समेत तीन किलोमीटर का एरिया कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद गठित की गई 59 टीमों ने रविवार को घर-घर जाकर सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। पूरे जोन के सभी गांवों को सैनिटाइज करने में फायर कर्मी दूसरे दिन भी जुटे रहे।
मुंबई से प्राइवेट वाहन बुक करके 30 अप्रैल को छह लोग अपने गांव बदलगढ़ पहुंचे थे। सात दिन तक उन्हें गांव के प्राथमिक स्कूल में क्वारंटीन करने के बाद दो का सैंपल लेकर होम क्वारंटीन कर दिया गया था। शुक्रवार को दोपहर बाद आई रिपोर्ट में दोनों युवक पॉजिटिव पाए गए।
रिपोर्ट मिलते ही डीएम ने गांव समेत तीन किलोमीटर का क्षेत्र सील करते हुए उसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था। शनिवार को डीएम ने जोन की निगरानी के लिए 59 अफसरों को नोडल अधिकारी तो घर-घर सर्वे के लिए 59 लोगों की टीम गठित की थी।
विज्ञापन
शनिवार को ही सर्वे के लिए गठित टीम में शामिल सभी लोगों को ब्लॉक सभागार में सीडीओ प्रभुनाथ व सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने प्रशिक्षित किया। रविवार सुबह से नामित टीमों की ओर से गांव पहुंचकर सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया।
टीम सदस्य गांव के सभी घरों पर जाकर परिवार के सदस्यों की संख्या, मोबाइल नंबर, किसी को सर्दी, जुकाम, बुखार की समस्या के साथ ही पॉजिटिव परिवार के लोगों से मिलने की सूचना एकत्र कर रहे हैं। फायर विभाग के कर्मचारियों की ओर से लगातार दूसरे दिन गांव को सैनिटाइज करने का काम चलता रहा।
सील एरिया में किसी भी प्रकार के आवागमन को रोकने के लिए बनाए गए बैरियर भी सक्रिय रहे। तैनात पुलिस कर्मी व नोडल अफसरों ने बैरियर पर मौजूद रहकर वैध पास वालों को छोड़कर आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी।