फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teachers will go to colonies and teach children

बच्चों को मोहल्ला-मोहल्ला जाकर शिक्षित करेंगे गुरूजी

Thu, 10 Dec 2020 09:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
Teachers will go to colonies and teach children
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमण कॉल में प्रभावित हो रही परिषदीय स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए बीएसए ने अनोखी पहल की है। उन्होंने स्मार्ट फोन न होने से ऑनलाइन शिक्षण में बच्चों को हो रही परेशानी को देखते हुए मोहल्ला पाठशाला कार्यक्रम शुरू कराया है। इसके तहत गुरुजी अब अपने स्कूल में पंजीकृत बच्चों के मोहल्लों में जाकर पढ़ाने के साथ मोहल्ले में भी बच्चों को जुटाकर पढ़ाएंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते बंद पड़े स्कूल व स्मार्ट फोन न होने से पंजीकृत बच्चों का शिक्षण कार्य प्रभावित हाते देख बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने मोहल्ला पाठशाला कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत जिले में संचालित सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक स्कूल में पंजीकृत बच्चों की सूची तैयार कर उन्हें उनके मोहल्ले में जाकर पढ़ाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षक प्रतिदिन मोहल्ला-मोहल्ला जाकर बच्चों को पढ़ाते हुए उन्हें होमवर्क देकर दूसरे दिन उसका मूल्यांकन करेंगे। इतना ही नहीं एक मोहल्ले में एक बच्चा होने पर उसे उसके घर पर तो एक से अधिक बच्चे होने पर उन्हें एक स्थान पर जुटाकर सोशल डिस्टेंसिंग के तहत शिक्षित करेंगे। प्रतिदिन शिक्षण कार्य के बाद गुरुजी बीईओ को अपनी रिपोर्ट फोटोग्राफ्स के साथ व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने सभी बीईओ को पत्र जारी कर मोहल्ला पाठशाला कार्यक्रम के तहत बच्चों को शिक्षित करने के साथ ही प्रतिदिन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed