फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teachers welcomed the children by applying Roli-Chandan

Amethi News: रोली-चंदन लगाकर शिक्षकों ने बच्चों का किया स्वागत

Mon, 01 Apr 2024 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 01 Apr 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Teachers welcomed the children by applying Roli-Chandan
कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों को मिलीं नई किताबें, पहले दिन पाठ्यपुस्तक व फल वितरण में बीत गया समय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अमेठी सिटी। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों को सोमवार को गुब्बारों से सजाया गया था। स्कूल आने वाले बच्चों का रोली-चंदन लगाकर स्वागत किया गया। बच्चों को किताबें बांटी गई। साथ ही पुराने साथियों से मिलकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
शैक्षिक सत्र का शुभारंभ परिषदीय स्कूलों में सोमवार को हुआ। निजी स्कूलों की तर्ज कर स्कूलों को गुब्बारों से सजाया गया था। गेट पर आरती की थाल लेकर शिक्षक मौजूद रहे। बच्चों के पहुंचने के बाद उन्हें रोली-चंदल लगाते हुए फूल देकर प्रवेश दिया। नवीन कक्षा में प्रवेश लेने के बाद बच्चे पहले अपने पुराने सहपाठियों को खोजते रहे। पुराने सहपाठी मिले तो चेहरे खुशी से खिल गई।
विज्ञापन

गौरीगंज के पचेहरी स्थित मॉडल स्कूल में बीएसए संजय तिवारी ने बच्चों का स्वागत किया। शिक्षक रमाशंकर यादव ने बच्चों का स्वागत करते हुए प्रवेश दिलाया। साथ ही पाठ्यपुस्तक का वितरण कर शैक्षिक सत्र का समारोह पूर्वक शुभारंभ हुआ। प्राथमिक स्कूल सारीपुर में प्रधानाध्यपिका पूर्णिमा तिवारी ने साधना गिरि, वीरेंद्र यादव व सुधारी पांडेय व शिव कुमार के साथ बच्चों का रोली-चंदन लगाकर स्वागत किया। कक्षा तीन से पांच तक 38 बच्चों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया। कक्षा दो में पहुंचे 19 बच्चों को पुरानी पाठ्यपुस्तक दी। कक्षा एक में पहले दिन कविता, हिमांशु साजिद व रासिद समेत पांच बच्चों का प्रवेश देने के बाद पुरानी पाठ्यपुस्तक दी। अन्य स्कूलों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले दिन कक्षा से तीन से आठ तक करीब 18380 बच्चों को पाठ्यपुस्तक का वितरण किया गया। नई पाठ्यपुस्तक पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए तो कक्षा व दो के बच्चों को पुरानी पाठ्यपुस्तक पर ही पहले दिन संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन





बच्चों को गुलाब देकर किया स्वागत



अमेठी। कंपोजिट विद्यालय भादर प्रथम में नए नामांकन के दौरान अभिभावकों को स्कूल की निःशुल्क शिक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई और उनसे बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की गई। इंचार्ज प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने अभिभावकों का स्वागत किया। विजय प्रताप यादव और लालती देवी ने आठ बच्चों का नामांकन किया। संग्रामपुर स्थित मॉडल प्राथमिक विद्यालय ठेंगहा में नए सत्र के पहले दिन बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर और पुष्प देकर किया गया।





किताब पाकर खुश हुए बच्चे



बाजार शुकुल (अमेठी)। कस्बा स्थित माॅडल प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हुआ। कक्षा तीन से पांच के बच्चों को नई तो कक्षा एक व दो के बच्चों को पुरानी पाठ्य पुस्तक वितरित की गई। प्रधानाध्यापक सियाराम ने बताया की कक्षा एक व दो को छोड़कर सभी बच्चों को किताबें मिल गई है।





किताबें पाकर बच्चों के खिले चेहरे


शाहगढ़ (अमेठी)। प्राथमिक विद्यालय रामशाहपुर में सोमवार को नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हुआ। पहले दिन स्कूल में छात्र उपस्थिति कम रही। स्कूल आने वाले बच्चों का नामांकन करने के बाद उन्हें पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। बच्चे भी नई पाठ्यपुस्तक मिलने के बाद खुश नजर आए।





पहली व दूसरी कक्षा के बच्चों की नहीं आईं नई किताबें
विभाग का दावा था कि नये शिक्षा सत्र के पहले दिन ही बच्चों को नई किताबें वितरित की जाएंगी। लेकिन, यहां तस्वीर कुछ अलग ही देखने को मिली। दरअसल, जिले में पहली व दूसरी कक्षा में पंजीकृत 41,288 बच्चों के लिए अभी नई किताबें नहीं आ सकीं है। ऐसे में उन्हें पुरानी किताबें ही दी गई। हालांकि तीन से आठवीं तक के एक लाख 35 हजार 745 बच्चों के लिए नई किताबें आ गई हैं। इनका वितरण शुरू कर दिया गया है।



जल्द ही सभी बच्चों को बांटी जाएंगी किताबें



बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि कक्षा एक 15267 व दो के 26021 बच्चों की किताबों की आपूर्ति अभी नहीं मिली है। कक्षा तीन से आठ तक 135745 के लिए किताबों की आपूर्ति मिली गई है। वितरण भी शुरू हो गया है। जल्द ही शत प्रतिशत बच्चों को किताबों को वितरण होगा। शिक्षकों को नवीन प्रवेश के शिक्षण कार्य करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed