{"_id":"68c9bf5fc5e1f34a6f0d268b","slug":"teachers-took-to-the-streets-in-protest-against-tet-compulsion-amethi-news-c-96-1-ame1002-148585-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में सड़क पर उतरे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में सड़क पर उतरे शिक्षक
Wed, 17 Sep 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज में प्रदर्शन करते शिक्षक। स्त्रोत : संगठन
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की संयुक्त कार्य समिति के आह्वान पर मंगलवार को जिले के शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज परिसर में एकत्र होकर शिक्षक नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त अध्यापकों पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद टीईटी की अनिवार्यता लागू कर दी गई है, जिससे शिक्षक समुदाय आहत है। शिक्षकों ने मांग की कि पूर्व नियुक्त अध्यापकों को इस नियम से मुक्त किया जाए। प्रदर्शन के दौरान काला कानून वापस लो और टीईटी की अनिवार्यता खत्म करो जैसे नारे लगाए गए।
ज्ञापन सौंपने के बाद शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अशोक कुमार मिश्र, अरुण कुमार सिंह, शिव भूषण उपाध्याय, जयप्रकाश द्विवेदी, शशांक शुक्ल, राजेश गुप्ता, वीरेंद्र यादव, रामललन द्विवेदी आदि मौजूद रहे।