{"_id":"64e8f0fe2aafeda2fe0c3ab0","slug":"teachers-demonstrated-old-pension-restoration-amethi-news-c-96-1-slko1003-4045-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
Fri, 25 Aug 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
अमेठी। माध्यमिक शिक्षकों की लंबित मांगें व पुरानी पेंशन योजना बहाल कराने के लिए शुक्रवार को प्रदर्शन पर उतर आए। डीआईओएस कार्यालय में धरना देने के लिए शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को दिया। ज्ञापन में लंबित मांगेें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शुक्रवार को शिक्षक धरना-प्रदर्शन पर उतर आए। शहर स्थित माध्यमिक शिक्षा विभाग कार्यालय में शिक्षकों ने धरना देते हुए लंबित मांगें पूरी कराने की रणनीति तैयार की। धरने के बाद शिक्षकों ने डीआईओएस रीता सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब, झारखण्ड, हिमांचल प्रदेश की भांति उत्तर प्रदेश में भी पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का प्रान्तीयकरण करते हुए कार्यरत शिक्षकों/कर्मचारियों को कैशलेश चिकित्सा सुविधा देने समेत अन्य लंबित मांगेे पूरी करने की मांग की। शिक्षकों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव, सूरज सेन, आनंद कुमार जायसवाल, राकेश वर्मा, अजय कृष्ण सिंह, रीतेश श्रीवास्तव, शिवेश मिश्र व डॉ. रमाकांत समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।