फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teacher took documents illegally, notice

Amethi News: अवैध तरीके से दस्तावेज ले गया शिक्षक, नोटिस

Wed, 22 Jan 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 22 Jan 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Teacher took documents illegally, notice
अमेठी सिटी। निलंबित हेडमास्टर के शिक्षक पुत्र रसोइया से स्कूल की चाभी लेकर मध्याह्न भोजन रजिस्टर और उपस्थिति पंजिका उठा ले गए। दो दिन बाद इसे रसोइया को वापस कर दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर बीएसए ने मामले की जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। अब बीएसए ने हेडमास्टर के शिक्षक पुत्र को नोटिस जारी कर मामले में जवाब मांगा है।
विज्ञापन



खंड शिक्षा अधिकारी गौरीगंज राकेश सचान की जांच रिपोर्ट के अनुसार गौरीगंज ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय राजगढ़ की प्रधानाध्यापिका को विभाग ने बीती 18 जून को निलंबित करते हुए बीआरसी गौरीगंज से संबद्ध कर दिया था। इनके स्थान पर कंपोजिट विद्यालय गौरीपुर के सहायक अध्यापक रमेश कुमार प्रजापति को प्रभारी बनाया गया। प्रधानाध्यापक के पुत्र शाहगढ़ ब्लॉक के एक स्कूल में शिक्षक हैं। राजगढ़ के राजेंद्र मौर्य व ग्रामीणों ने बीएसए से शिकायत करते हुए कहा कि निलंबित प्रधानाध्यापक के शिक्षक पुत्र नौ जनवरी को प्राथमिक विद्यालय राजगढ़ पहुंचे और स्कूल की रसोइया राजकुमारी से चाभी लेकर कार्यालय में दाखिल हो गए।
विज्ञापन



रजिस्टर न मिलने पर उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापक रमेश कुमार प्रजापति को फोन कर इसकी जानकारी ली। इसके बाद वह मध्याह्न भोजन रजिस्टर व उपस्थिति पंजिका लेकर चले गए। इस दौरान ग्रामीणों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन वह नहीं माने। हालांकि दो दिन बाद दोनों रजिस्टर वह रसोइया को देकर चले गए। ग्रामीणों की शिकायत की जांच बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी गौरीगंज राकेश कुमार सचान को सौंपी। उनकी जांच में शिकायत सही पाए जाने पर बीएसए संजय कुमार तिवारी ने शिक्षक को नोटिस जारी कर खंड शिक्षा अधिकारी शाहगढ़ के जरिये तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed