फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teacher became instructor, Congress officer became student

शिक्षक बने प्रशिक्षक, छात्र बने कांग्रेस पदाधिकारी

Thu, 23 Sep 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Teacher became instructor, Congress officer became student
02 : गौरीगंज : शहर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में मौजूद प्रशिक्षक व वरिष्ठ पदाधिकारी। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी अपनी उन कमियों को दूर करने में जुटी है जिसकी वजह से लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ग्राम स्तर तक नामित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को वार्मअप किया जा सके इसके लिए गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन था। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक शिक्षक की तो कांग्रेस पदाधिकारी छात्र की भूमिका में नजर आए।
विज्ञापन

गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन शहर से सटे निर्मला देवी इंस्टीट्यूट में किया गया था। बुधवार को शुरू प्रशिक्षण कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। सुबह नौ से शाम चार बजे तक चलने वाले प्रशिक्षण के दौरान पार्टी पदाधिकारियों को वार्मअप किया गया। उन्हें प्रोजेक्टर व अन्य माध्यम के जरिए आजादी के पहले की कांग्रेस की नीतियों व आजादी के बाद की नीतियों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

आजादी के बाद से प्रदेश में कांग्रेस सरकार (1952 से 1989 तक) के कार्यकाल में प्रदेश का कितना विकास हुआ इसकी जानकारी दी गई। लोगों को कितनी सुविधाएं मिलीं, किस तरह की योजनाओं का संचालन हुआ यह भी बताया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि बाद में प्रदेश में जिन दलों ने सरकार बनाई उन्होंने बेड़ा गर्क का दिया। मौजूदा समय प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा किसी तरह नफरत को बढ़ावा देकर लोगों को एक दूसरे से लड़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में प्रशिक्षित हुए 871 कांग्रेसी
गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहले दिन जामो व शाहगढ़ ब्लॉक तो दूसरे दिन गौरीगंज व मुसाफिरखाना ब्लॉक के कांग्रेसी शामिल हुए। बुधवार को यह संख्या 403 तो बृहस्पतिवार को 468 रही। प्रशिक्षण में शामिल कांग्रेसियों में ब्लॉक कमेटी व न्याय पंचायत कमेटी के साथ सभी बूथ अध्यक्ष शामिल हैं।
सच्चाई सामने लाना उद्देश्य
अमेठी संसदीय क्षेत्र की पांच व रायबरेली संसदीय क्षेत्र के छह विधानसभा क्षेत्र में पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी पांच प्रशिक्षकों पर है। रायबरेली से आए प्रशिक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उनकी टीम में सुल्तानपुर के राजेश तिवारी, चित्रकूट के पंकज मिश्र, झांसी के अजीत आर्या और बस्ती के गिरसंत यादव शामिल हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाना व पब्लिक को प्रभावित करना है।
बहुत कुछ सीखने को मिला
प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल मुसाफिरखाना के नेवादा से आए जगन्नाथ सिंह, गाजनपुर के हेमराज सिंह व गौरीगंज पठानपुर के धर्मराज शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में बहुत कुछ सीखने को मिला। प्रशिक्षण में मिले टिप्स से पब्लिक को अपने पाले में लाने में आसानी होगी। अन्य प्रशिक्षणार्थियों ने कहा कि प्रशिक्षण में बहुत कुछ नई बातों की जानकारी हुई।

अंतिम दिन यह रहे मौजूद
अंतिम दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूदा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र, जिला उपाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, महासचिव सुनील सिंह, अनिल सिंह, अनुपम पांडेय, अनुज तिवारी समेत सभी बड़े कांग्रेस नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed