फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teacher beaten student brutally, case filed

गलत उत्तर देने पर छात्र को पीटा, शिक्षिका पर केस

Sat, 27 Nov 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Teacher beaten student brutally, case filed
20 : तिलोई : शिक्षिका की पिटाई से घायल बच्चा। -संवाद - फोटो : AMETHI
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज पुलिस ने तिलोई कस्बा में संचालित एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका पर कक्षा चार के छात्र की पिटाई करने पर केस दर्ज किया है। परिवारीजन की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तिलोई कस्बा के ग्राम जामो दीप स्थित शिवा पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को कक्षा चार के छात्र वकार अहमद को सवाल का सही उत्तर नहीं दे पाने पर विषय शिक्षिका ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे छात्र के शरीर पर गंभीर चोटें आ गईं। शाम को स्कूल से छुट्टी होने के बाद छात्र घर पहुंचा तो उसके शरीर पर चोट के निशान देखकर अभिभावक दंग रह गए।
विज्ञापन

पूछने पर वकार ने पूरी बात परिवारीजन को बताई। नाराज अभिभावक ने शिक्षिका के विरुद्ध मोहनगंज थाने में तहरीर दे दी। छात्र वकार के भाई मो. हुसैन की ओर से दिए गए शिकायत पत्र में कहा है कि क्लास की शिक्षिका वंदना सिंह द्वारा दो सवाल के उत्तर में गलती होने पर उसके भाई की जमकर पिटाई कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं वंदना ने उसके भाई को क्लास के मॉनीटर से भी पिटवाया। जिससे उसे गंभीर चोट आई हैं। बावजूद इसके शिक्षिका द्वारा उनके भाई का इलाज तक नहीं कराया गया। ऐसे में पूरा दिन छात्र स्कूल में दर्द से कराहता रहा। एसओ भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घायल छात्र का मेडिकल कराते हुए आरोपी शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
आरोप बेबुनियाद : प्रबंधक
स्कूल प्रबंधक अभिषेक सिंह ने शिक्षिका द्वारा छात्र के पिटाई के आरोप को पूरी तरह बेबुनियाद बताया। कहा कि घटना वाले दिन वह विद्यालय के कामकाज से बाहर गए थे। लौटने पर उन्हें जानकारी मिली थी कि बच्चे आपस में विवाद करते हुए परिसर में मारपीट कर रहे थे।

बच्चों के मारपीट करने की सूचना पर शिक्षिका वंदना सिंह वहां पहुंचकर छात्रों को अलग करते हुए मामला शांत कराया था। कहा कि फिलहाल पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने तक शिक्षिका वंदना को स्कूल नहीं आने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed