{"_id":"61b100d61d9b47392c2ccfb8","slug":"take-action-against-anti-social-elements-amethi-news-lko6080699127","type":"story","status":"publish","title_hn":"असामाजिक तत्वों के खिलाफ करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असामाजिक तत्वों के खिलाफ करें कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों का दौर तेज हो गया है। मंगलवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित अपराध गोष्ठी में डीएम एसपी ने जिम्मेदारों को असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाने तथा नहीं करने की स्थिति में खुद पर कार्रवाई के लिए भी तैयार रहने को कहा।
डीएम अरुण कुमार व एसपी दिनेश सिंह ने अपराध गोष्ठी में आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने भूमि विवाद निस्तारण, आपसी रंजिश, अपराध की रोकथाम, विवेचना निस्तारण, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पाबंदी की कार्यवाही, गुंडा एक्ट, जिलाबदर एवं हिस्ट्रीशीटर आदि की समीक्षा किया। समीक्षा के बाद अपराधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि महिला उत्पीड़न, हत्या, बलात्कार, अपहरण, दहेज प्रथा आदि गंभीर प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
पॉक्सो अधिनियम वाले मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए शीघ्र निस्तारित कराने का निर्देश दिया गया। कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएं, साथ ही जिन व्यक्तियों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं, उनका शत प्रतिशत तामीला सुनिश्चित कराया जाए। डीएम ने समस्याओं के निस्तारण को लेकर अधिकारियों से कहा कि शिकायतें लंबित ना रखी जाएं।
विज्ञापन
शिकायतें प्राप्त होते ही तत्काल उनका निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। अवैध शराब के विरुद्ध संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कार्यवाही की जाए। एसपी ने सभी सीओ व थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि जघन्य अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। जिन अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर किया गया है, वह छह माह तक जिले से बाहर रहें, यह सभी थानाध्यक्ष सुनिश्चित करें। बैठक में एडीएम सुशील प्रताप सिंह, जिला अभियोजन अधिकारी संजय टंडन, जिला आबकारी अधिकारी आरके वर्मा, सभी एसडीएम व सीओ तथा एसएचओ/ एसओ मौजूद रहे।