फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   sweeper protest

सफाई कर्मियों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Wed, 16 Dec 2020 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
sweeper protest
गौरीगंज (अमेठी)। संघ अध्यक्ष की उपस्थिति में सफाई कर्मियों की एक बैठक विकास भवन सभागार में हुई। इसमें सफाई कर्मियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। समस्याओं से संबंधित पांच सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए दिसंबर माह तक निराकरण कराने की मांग की गई है। निराकरण नहीं होने पर जनवरी के पहले सप्ताह से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

सफाई कर्मी जिलाध्यक्ष राम अंजोर प्रजापति की अध्यक्षता में बुधवार को सफाई कर्मियों की एक बैठक जिला मुख्यालय पर हुई। बैठक में मौजूद कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान चिन्हित समस्याओं का पांच सूत्री ज्ञापन डीएम को देकर दिसंबर तक सभी का निराकरण कराने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि 50 फीसदी कर्मचारी ही साक्षर हैं तथा सभी कर्मचारी मोबाइल पर नेट नहीं चला पाते हैं।
विज्ञापन

40 फीसदी कर्मचारी अपना मोबाइल फोन बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए घर पर छोड़ देते हैं। ऐसी स्थिति में सफाई कर्मियों को ऑनलाइन फोटो भेजे जाने की प्रक्रिया से मुक्त करने की मांग की गई है। कर्मचारियों को एसीपी का लाभ नहीं दिया गया है जिससे सभी का प्रतिमाह 12 से 1500 रुपये का नुकसान हो रहा है। एक सप्ताह में लंबित एसीपी का लाभ दिलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक आश्रितों को तीन माह के भीतर योगदान कराने का नियम होने के बावजूद एक वर्ष बीतने पर भी आश्रित का योगदान नहीं कराए जाने की बात कही गई है। सफाई कर्मचारियों की बीमारी व उनके पारिवारिक सदस्यों के इलाज पर खर्च राशि का भुगतान नहीं करने का भी आरोप लगाया गया है। इन लोगों ने डीएम से सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए दिसंबर के अंत तक सभी समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की है। बावजूद इसके निराकरण नहीं होने पर जनवरी के पहले सप्ताह से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed