{"_id":"5fd4f4e38ebc3e3b5e13acd6","slug":"suryadev-did-not-happen-amidst-fog-and-mist-amethi-news-lko554509018","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे व धुंध के बीच नहीं हुए सूर्य देव के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे व धुंध के बीच नहीं हुए सूर्य देव के दर्शन
विज्ञापन
अमेठी। कोहरे व धुंध के बीच शुरू हुई शीत लहरी ने लोगों को परेशान कर दिया है। शनिवार सुबह आसमान में छाए कोहरे व धुंध ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया तो ठंडी हवाओं ने राहगीरों को अलाव खोजने पर मजबूर किया। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से लोग ठंड से परेशान रहे।
दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह से मौसम में आई तब्दीली ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। आसमान में कोहरा व धुंध की चादर घनी होती जा रही है। शुक्रवार रात तो हालात पिछले तीन दिन जैसे नहीं थे लेकिन शनिवार सुबह होने तक इस कदर घना कोहरा छा गया कि पास खड़े व्यक्ति भी एक-दूसरे को नहीं देख पा रहे थे।
कोहरे का आलम ये रहा कि शनिवार सुबह दस बजे तक आसमान में धुंध छाई रही। सुबह सड़कों पर कोहरे के बीच निकले वाहन रेंगते रहे तो आवश्यक कार्य से बाहर निकले लोग ठंड में ठिठुरने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
हालांकि करीब दस बजे कोहरा तो कम हुआ लेकिन आसमान में छाए बादल व शीत हवा ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। इन दिनों सहालग का मौसम होने के चलते अचानक बदले मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कोहरा व धुंध के बीच पड़ रही ठंड से राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।