{"_id":"6ace808c9d919cebfd01c0a0","slug":"surveillance-via-drones-social-media-also-under-watch-amethi-news-c-96-1-ame1002-178070-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ड्रोन से होगी निगरानी, सोशल मीडिया पर भी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ड्रोन से होगी निगरानी, सोशल मीडिया पर भी नजर
Wed, 14 Oct 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नवरात्र, दुर्गा पूजा, रामलीला, दशहरा और मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त राजेश कुमार और डीआईजी सोमेन बर्मा ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि पूजा पंडालों के आयोजकों, धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठकें की जा चुकी हैं। आवश्यक स्थलों पर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन उपकरण और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। रामलीला स्थलों पर भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
मूर्ति विसर्जन और जुलूस मार्गों की मरम्मत कराई जा रही है। घाटों पर प्रकाश, पार्किंग, नाव और नाविकों की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग को ढीले तार दुरुस्त करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में दवाओं और आपात उपचार की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और जुलूस मार्गों पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है। मंडलायुक्त ने एसडीएम और सीओ को प्रतिदिन संयुक्त रूप से क्षेत्र भ्रमण कर कमियां दूर कराने को कहा। बैठक में सीडीओ पूजा साहू सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)