फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sunil used to study by laying bricks in the kiln.

Amethi News: भट्ठे पर ईंटें पाथ कर पढ़ाई भी करते थे सुनील

Fri, 04 Oct 2024 04:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 04 Oct 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Sunil used to study by laying bricks in the kiln.
अमेठी। मृतक शिक्षक के पिता रामगोपाल ने बताया कि सुनील पहले मेहनत मजदूरी करते हुए पढ़ाई भी करता था। उसने मनरेगा में भी काम किया। भट्ठे पर ईंटें भी पाथीं। ठेके पर लोगों के घर भी बनवाए। दुकान भी खोली थी। काम भी करता था और पढ़ाई भी करता था। बताया कि बेटा सुनील बहुत मेहनती था। उसे काम में कोई आलस नहीं था। वह परिवार का सबसे होनहार बेटा था। मेहनत का ही नतीजा था कि उसकी पुलिस में नौकरी लग गई थी। एक साल पुलिस की नौकरी करने के बाद उसने तैयारी कर शिक्षक भर्ती में सफलता हासिल की।
विज्ञापन





....तो हत्यारों ने गांव तक किया पीछा
शिक्षक सुनील कुमार के पिता की मानें तो कुछ दुश्मन उनको मारने का कब से इंतजार कर रहे थे। बताया कि रायबरेली में कमरा लेकर उनका बेटा रहता था, लेकिन एक दिन कुछ लोगों ने गांव भी पहुंचकर मारने की कोशिश की थी। लेकिन बाद में उसे मामले की जानकारी हुई, जिसके बाद उसने केस दर्ज करवाया था। फिर रायबरेली में कमरा छोड़कर स्कूल के पास शिवरतनगंज क्षेत्र में कमरा लिया था। वहीं पड़ोसी दीपक सिंह ने बताया कि मुझे जैसे ही जानकारी मिली मैं सुनील के घर पहुंचा। किसी से इनका विवाद चल रहा था। एसटी-एससी का मुकदमा रायबरेली में दर्ज कराया था।
विज्ञापन






जल्द होगा वारदात का खुलासा
आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि जिस घर में वारदात हुई है, वहां किसी के फोर्स फुल इंट्री करने के निशान नही मिले हैं। बच्चों की हत्या का मतलब होता है कि वह किसी को पहचान रहे थे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्यों को संकलित किया है। करीबियों के भी हत्या करने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सका। चार टीमें लगाई गईं हैं। जांच टीम को कुछ अहम साक्ष्य मिले हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed