{"_id":"6ae63cd675721d5e370424bd","slug":"suhanis-team-comes-out-on-top-in-kho-kho-amethi-news-c-96-1-ame1002-179452-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: खो-खो में सुहानी की टीम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: खो-खो में सुहानी की टीम अव्वल
Sun, 01 Nov 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज संग्रामपुर में आयोजित खेल प्रतियोगिता में प्रदर्शन करती छात्राएं। स्र
संग्रामपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज संग्रामपुर की छात्राओं ने खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में जीत हासिल की। खो-खो और कबड्डी की प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बेहतर खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
खो-खो के सीनियर वर्ग में सुहानी शुक्ला, रत्ना तिवारी और रिया यादव की टीम ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और फुर्ती दिखाते हुए मुकाबले में जीत दर्ज की। कबड्डी के सीनियर वर्ग में प्रिया यादव, दिव्यांशी और आंचल यादव की टीम विजेता रही।
टीम की खिलाड़ियों ने खेल के दौरान एक-दूसरे का सहयोग करते हुए जीत हासिल की। जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय की छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया। खो-खो में दीपा कश्यप, अंजलि और स्वेच्छा सिंह की टीम विजेता बनी। वहीं, कबड्डी जूनियर वर्ग में सिफा बानो, साहिबा और जिया ने जीत हासिल की। चारों वर्गों में छात्राओं की सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। प्रधानाचार्य रत्नेश सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।