{"_id":"69922409982e6697250c952e","slug":"submit-the-records-to-the-blo-amethi-news-c-96-1-ame1008-158890-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बीएलओ के पास जमा करें अभिलेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बीएलओ के पास जमा करें अभिलेख
Mon, 16 Feb 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान ड्राॅफ्ट सूची प्रकाशन के बाद दावा-आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है। अब इन मतदाताओं को तहसील व ब्लॉक का चक्कर काटना नहीं पड़ेगा, बीएलओ के पास अभिलेख जमा करें। बूथों व घर पहुंचकर बीएलओ नोटिस का निस्तारण कर रहे हैं।
एसआईआर प्रक्रिया के तहत निर्धारित समय में जिले में चारों विधानसभाओं के 1,489 बूथों पर 14,36,528 के सापेक्ष 11,69,287 मतदाताओं के फॉर्म डिजिटाइज हुए। मतदाता सूची का ड्राॅफ्ट प्रकाशन हो चुका है। अनमैपिंग या अधूरी जानकारी देने वाले 1,08, 493 मतदाताओं को अब नोटिस जारी किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से अभी तक नो मैपिंग वाले मतदाताओं की जारी नोटिस का निस्तारण ब्लॉक व तहसील स्तर पर किए जाने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन अब मतदाताओं की सहूलियत के लिए बूथ स्तर पर व्यवस्था की गई है।
मतदाता अपने बूथ पर ही बीएलओ के पास अभिलेख जमा कर सकते हैं। इसके अलावा बीएलओ घर-घर पहुंचकर नो मैपिंग वाले मतदाताओं की नोटिस व अभिलेख लेकर समस्या का निस्तारण कर रहे हैं। छह मार्च तक दावा-आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। एडीएम वित्त व राजस्व अर्पित गुप्ता ने बताया कि अनमैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिस जारी का निस्तारण बूथ स्तर पर बीएलओ के माध्यम से कराया जा रहा है। यह प्रक्रिया छह मार्च तक चलेगी।