{"_id":"653557608345f750a106d588","slug":"students-will-be-identified-through-unique-id-amethi-news-c-96-brp1002-7446-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: यूनिक आईडी से होगी विद्यार्थियों की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: यूनिक आईडी से होगी विद्यार्थियों की पहचान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे हर एक विद्यार्थी की यूनिक आईडी बनाई जाएगी। ऐसे में ड्राॅप आउट बच्चों का चयन करते हुए उनका दाखिला कराना होगा। इसके लिए अब शासन स्तर से निगरानी होगी।
परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की विशेष पहचान के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने यूनिक आईडी बनाने का निर्णय लिया है। इसे यू डायस पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाएगा। एक क्लिक पर विद्यार्थियों से जुड़ी पूरी जानकारी मिल सकेगी। इस यूनिक आईडी से छात्र की पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी हर जानकारी को तत्काल ट्रेस किया जा सकेगा।
इन परेशानियों से मिलेगी निजात
यूनिक आइडी से विद्यार्थी की पूरी शैक्षिक योग्यता, स्कूल आदि का ब्योरा एक क्लिक पर सामने होगा। खास बात यह कि इसमें मदरसों समेत सभी स्कूल के बच्चों की आईडी होगी। यूनिक आईडी से ही बच्चों तक पहुंचने वाली डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर स्कीम के स्टेटस का भी पता चल सकेगा। यूनिक आईडी शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं में पारदर्शिता लाने का भी काम करेगी। स्कूल छोड़ने वाले छात्रों की ट्रैकिंग करने के साथ सरकारी योजनाओं के लाभ मिल रहा है या नहीं इसकी भी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
आईडी बच्चों के शिक्षा की राह को करेगी आसान
बीएसए संजय कुमार तिवारी ने कहा कि यूनिक आईडी विद्यार्थियों की निगरानी में सहूलियत देगी। बच्चे ने स्कूल में प्रवेश लिया या नहीं, विभागीय योजना का लाभ मिला या नहीं आदि की निगरानी बेहतर तरीके से होगी। इससे बच्चों की शिक्षा की राह आसान होगी।