{"_id":"6556655353d1ce0d3c0d3c14","slug":"students-knowledge-will-increase-by-learning-the-intricacies-of-law-amethi-news-c-96-1-ame1002-8796-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कानून की बारीकियां को सीखने से बढ़ेगा छात्रों का ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कानून की बारीकियां को सीखने से बढ़ेगा छात्रों का ज्ञान
Fri, 17 Nov 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण के बाद छात्र छात्राएं व पुलिस अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। छात्रों को कानून की बारीकियों का ज्ञान होना आवश्यक है। इससे काफी हद तक वह पुलिसिंग को लेकर जागरूक हो सकेंगे। इससे कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर होने के साथ ही अन्य जानकारी मिल सकेगी। पचेहरी स्थित फायर स्टेशन पर बृहस्पतिवार को 50 छात्र-छात्राओं के पुलिस अनुभवात्मक शिक्षा कार्यशाला का शुभारंभ एसपी डॉ. इलामारन जी ने किया। उन्होंने कहा कि लोक कौशल में सुधार के साथ कानून व्यवस्था व आपराधिक प्रक्रिया के साथ आपराधिक अनुसंधान को लेकर छात्रों को जागरूक किया जाएगा। प्राथमिकी कैसे लिखी जाती है। साइबर अपराध होने पर क्या किया जाएगा, इन तमाम बिंदुओं पर जानकारी दी जाएगी।
बताया कि इस दौरान थानों का विजिट कराकर आगंतुक पटल, महिला पटल, घटनास्थल का निरीक्षण, भीड़ प्रबन्धन, बीट पेट्रोलिंग, महिला संबंधी अपराध सहित अन्य विषयों पर जानकारी दी जाएगी। सीओ मंयक द्विवेदी ने बताया कि 30 दिवसीय प्रशिक्षण में कानून की जानकारी दी जाएगी। कानून में दक्ष छात्र-छात्राएं आपने आस-पास लोगों को नियमों की जानकारी देंगे।
कार्यक्रम में अमेठी, गौरीगंज, संग्रामपुर व मुंशीगंज पर 08-08, पीपरपुर पर 06, रामगंज पर 04, महिला थाना पर 07 व मुसाफिरखाना पर 01 छात्र/छात्राओं का विजिट कराते हुए उन्हें पुलिसिंग विधि में प्रशिक्षित किया जाएगा।