{"_id":"6b01e72b9be308be2b0e9425","slug":"students-grappling-with-questions-about-agriculture-amethi-news-c-96-1-ame1002-180932-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कृषि के सवालों में उलझे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कृषि के सवालों में उलझे विद्यार्थी
Sun, 22 Nov 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज के प्राथमिक विद्यालय कटरा लालगंज में परीक्षा देते बच्चे। -संवाद
अमेठी सिटी। जिले के 1570 परिषदीय विद्यालयों में चल रही अर्धवार्षिक परीक्षा शनिवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन बच्चों की विषयवार समझ और सीखी गई बातों को परखने के लिए लिखित और मौखिक परीक्षाएं कराई गईं। कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की क्राफ्ट, कृषि, गृह शिल्प, खेल एवं शारीरिक शिक्षा और स्काउटिंग की परीक्षा हुई, जबकि कक्षा एक से पांच तक के बच्चों से मौखिक सवाल पूछे गए।
सुबह 11:10 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा लालगंज में तीन कक्षाओं में परीक्षाएं चल रही थीं। शिक्षक बच्चों को सवाल दे रहे थे तो विद्यार्थी उत्तर पुस्तिकाओं में जवाब लिखने में जुटे थे। कोई क्राफ्ट से जुड़े सवाल हल कर रहा था तो कोई कृषि और गृह शिल्प के सवालों पर विचार कर रहा था। कक्षा सात की शिवानी ने बताया कि क्राफ्ट के सवाल समझने में आसानी हुई।
कक्षा आठ की रेनू ने बताया कि कृषि और गृह शिल्प के कुछ सवालों ने उलझाया। कक्षा आठ की कीर्ति ने खेल एवं शारीरिक शिक्षा से जुड़े सवालों को आसान बताया। कक्षा छह के आयुष ने बताया कि स्काउटिंग के सवालों में सीखी गई बातों को याद कर जवाब लिखे। परीक्षा के अंतिम दिन प्राथमिक कक्षाओं में मौखिक परीक्षा भी कराई गई। इसमें बच्चों से हिंदी, गणित और अन्य विषयों से जुड़े सवाल पूछे गए। किसी ने पहाड़े सुनाए तो किसी ने शब्दों के अर्थ बताए।
विज्ञापन
बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षा पूरी हो गई है। अब उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जाएगा। इससे बच्चों की विषयवार प्रगति का पता चलेगा। जिन विषयों में बच्चे कमजोर मिलेंगे, उनमें अतिरिक्त अभ्यास कराया जाएगा, जिससे उनकी शैक्षिक स्थिति बेहतर हो सके।