{"_id":"66f4692cc6ac9d6d86036766","slug":"students-body-found-hanging-from-a-tree-amethi-news-c-103-1-lu11010-119687-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पेड़ से लटका मिला छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पेड़ से लटका मिला छात्र का शव
Thu, 26 Sep 2024 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 26 Sep 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के पास बुधवार दोपहर एक छात्र का शव पेड़ से लटका मिला। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी दिखे। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।
धर्मपुर गांव निवासी रमेश कुमार का बेटा शिवम उर्फ राजा (20) 11वीं का छात्र था। मंगलवार की दोपहर वह घर से कुछ काम बता कर निकला था। देर शाम तक नहीं लौटा तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार की दोपहर में गांव के बाहर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निकट झड़ियों के पास लोगों ने शिवम का शव रस्सी के सहारे पेड़ से लटका देखा। शिवम के शरीर पर चोट के निशान थे। उसके शव की दशा देख लोगों ने हत्या की आशंका जताई। दोस्तपुर थानाध्यक्ष पंडित त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।