{"_id":"6841e85176e52c7e6306583a","slug":"student-dies-in-bike-collision-two-youths-injured-amethi-news-c-96-1-ame1002-141951-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बाइकों की भिड़ंत में छात्र की मौत, दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बाइकों की भिड़ंत में छात्र की मौत, दो युवक घायल
Fri, 06 Jun 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। रायबरेली-अयोध्या राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
रायबरेली के मलिकमऊ निवासी आदर्श बाजपेयी उर्फ सूरज (22) अयोध्या में परीक्षा देने के लिए बाइक से रवाना हुआ था। इसी दौरान मोहनगंज क्षेत्र के अलाईपुर चौराहे के पास एक अन्य बाइक, जिस पर रतापुर निवासी अभिषेक कुमार (26) व मुराईबाग निवासी अमन कुमार (28) सवार थे सामने आ गई। दोनों बाइकों की भिड़ंत हो जाने से तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को तिलोई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने आदर्श को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अभिषेक और अमन की हालत गंभीर होने पर उन्हें एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
इकलौता पुत्र था आदर्श, पिता की भी हादसे में हुई थी माैत
मृतक आदर्श अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसके पिता राजकिशोर बाजपेयी की भी मृत्यु पूर्व में एक सड़क दुर्घटना में हो चुकी थी। वह अपनी मां राजकुमारी के साथ रहता था। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही मां, बहन और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी मातम पसरा हुआ है।