फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Strong sunlight and hot winds increased people's problems

Amethi News: तेज धूप और गर्म हवाओं ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Tue, 07 May 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 07 May 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Strong sunlight and hot winds increased people's problems
सड़कों पर दिखा सन्नाटा, पेय पदार्थों की मांग बढ़ी
विज्ञापन

7.3 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं गर्म हवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी सिटी। मौसम का मिजाज अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। सोमवार को 7.3 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम के तल्ख मिजाज का असर रहा कि सड़कों पर सन्नाटा रहा। बाजार में पेय पदार्थ की मांग बढ़ गई।
सोमवार की सुबह 9:00 बजे से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। सरकारी नौकरी पेशा लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन भर गर्म हवाएं चलीं, इससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हुई। दरअसल, गर्मी के इस मौसम में भी स्कूलों में छुट्टी का समय एक बजे है। ऐसे में बच्चे धूप में काफी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

अभिभावक धर्मेंद्र शुक्ला, दीपक सिंह, दुर्गा त्रिपाठी, प्रदीप पांडेय का कहना है कि गर्मी के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों का समय बदला जाना चाहिए। वहीं, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 88 प्रतिशत व न्यूनतम : 44 प्रतिशत रही। हवा की गति 7.3 किमी प्रति घंटा रही।


प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
अपर जिलाधिकारी अर्पित गुप्ता ने बताया कि आगामी दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना के कारण हीटवेव (लू) के दृष्टिगत एडवाइजरी जारी की गई है। बताया कि दोपहर में 12:00 से शाम 4:00 बजे तक अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलें। यदि अपरिहार्य कारणों से बाहर निकलना पड़ रहा है तो छाता का प्रयोग व हल्के वस्त्र पहनकर एवं सिर को ढक कर बाहर निकलें तथा आवश्यकतानुसार पानी की बोतल अवश्य साथ में रखें। बताया कि ईंट-भट्ठा के मालिकों/निर्माण कार्यदायी संस्था अपने यहां काम करने वाले श्रमिकों को तापमान बढ़ने पर दोपहर में दोपहर 12:00 से शाम 4:00 बजे तक काम न कराएं, केवल सुबह एवं शाम के समय ही काम कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed