फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Strong shock of inflation in festive season

Amethi News: त्योहारी सीजन में महंगाई का जोरदार झटका

Wed, 23 Oct 2024 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 23 Oct 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Strong shock of inflation in festive season
अमेठी सिटी। त्योहारों से पहले महंगाई ने जोरदार झटका दिया है। चीनी, रिफाइंड, आटा, मैदा, सूजी से लेकर सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। बढ़ती महंगाई लोगों का बजट बिगाड़ रही है। हालात ऐसे ही रहे तो महंगाई दीपावली की चमक फीकी कर सकती है।
विज्ञापन



धनतेरस, दीपावली और भैयादूज से पहले खाने-पीने की वस्तुओं के दामों में उछाल आ गया है। चीनी के दाम बढ़ने से इसका असर मिठाइयों पर पड़ रहा है। आलू को छोड़कर अन्य सब्जियों के दामों में भी वृद्धि हुई है। गौरीगंज कस्बे में किराने की दुकान करने वाले राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि एक अक्तूबर के बाद से खाद्य वस्तुओं के दाम तेजी से बढ़े हैं।
विज्ञापन




चीनी के थोक विक्रेता पंकज कुमार बरनवाल ने बताया कि दीपावली से पहले चीनी का फुटकर भाव 46-47 रुपये प्रति किग्रा. तक पहुंच गया है। इसका असर मिठाइयों के दामों पर पड़ना तय है। सब्जी विक्रेता रामकरन ने बताया कि टमाटर और प्याज के साथ ही अन्य सब्जियों के दाम भी बेकाबू होने लगे हैं। लोग अब सब्जी की खरीदारी संभलकर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सामग्री 15 दिन पहले अब
आटा 30-32 35-36
मैदा 36-37 39-40
चीनी 44-45 46-47
रिफाइंड 145-150 155-160
सरसों तेल 150-155 165-170
सूजी 40-43 44-45
(नोट : सभी सामग्री प्रति किलो व तेल प्रति लीटर में)

इनसेट
सब्जी 15 दिन पहले अब
टमाटर 50-55 55-60
प्याज 60-65 65-70
परवल 70-75 75-80
नेनुआ-भिंडी 30-35 35-40
बैंगन 20-22 25-30
शिमला मिर्च 80-85 90-100
(नोट: सभी सब्जियों के दाम प्रति किग्रा. में हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed