फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Strike continues, mail not being delivered

Amethi News: हड़ताल जारी, नहीं बंट रही डाक

Sat, 16 Dec 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 16 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Strike continues, mail not being delivered
अमेठी। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर ग्रामीण डाक सेवकों की बेमियादी हड़ताल तेज होती जा रही है। संगठन के प्रांतीय सचिव सीबी तिवारी और जिला सचिव केएन पांडेय की अगुवाई में
विज्ञापन

शुक्रवार को भी डाकर्मियों ने शहर स्थित प्रधान डाकघर परिसर में नारेबाजी कर विरोध जताया। इसके कारण डाक और पार्सल आदि नहीं बंट पा रहे हैं। प्रधान डाकघर समेत 22 उपडाकघर और 278 शाखा डाकघरों में कार्य बाधित है। डाक सेवकों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


हड़ताली डाककर्मियों ने जीडीएस कार्य समय को बढ़ाकर आठ घंटा करने, पेंशन समेत अन्य लाभ दिलाए जाने, जीडीएस समिति द्वारा अनुशासित 15, 24, 36 वर्षों की सेवा के लिए वरिष्ठ जीडीएस की अतिरिक्त वेतन वृद्धि करने, मंडल स्तर पर समीक्षा बैठक व प्रशिक्षण के लिए बुलाने पर अतिरिक्त मानवीय व्यवस्था प्रदान करने सहित अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सचिव ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर एसपी पाठक, शिव शंकर मौर्य, मोतीलाल, दिनेश सिंह, राम प्रताप दूबे, भारत सिंह, जितेन्द्र पाण्डेय, मंजुल तिवारी,राकेश पांडेय,उज्जवल श्रीवास्तव, मनबोध सिंह, श्वेता, शिवानी सिंह, कुसुम मिश्र, जय प्रकाश पारस नाथ मिश्र, राम प्रकाश चौबे आदि मौजूद रहे।


क्या पड़ा असर
डाक सेवकों की हड़ताल के चलते बचत बैंक, रजिस्ट्री, पार्सल, स्पीड पोस्ट की बुकिंग व वितरण के कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावित रहे। वहीं बीमा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का खाता खोलना जमा करने व निकालना, आधार कार्ड संशोधन व बनाने का कार्य प्रभावित हो रहा है। प्रधान डाकघर समेत अन्य सभी डाकघर में डाक वितरण के लिए डंप पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed