फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Stop the salary of two headmasters

दो प्रधानाध्यापकों के वेतन पर रोक, छह से जवाब-तलब

Tue, 21 Dec 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Stop the salary of two headmasters
गौरीगंज (अमेठी)। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के साथ शिक्षकों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए बीएसए ने मंगलवार को नौ स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमी मिलने पर दो प्रधानाध्यापक का वेतन बाधित करते छह शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब देेने का निर्देश दिया। बीएसए ने स्कूलों में मिली खामियों को दूर करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार करने का निर्देश देते हुए कमी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक मंगलवार को अचानक प्राथमिक स्कूल देवीपाटन प्रथम व द्वितीय पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान संतकुमार मिश्र व कुमारी प्रियंका अवकाश पर मिलीं तो विद्यालय की रंगाई-पुताई नहीं मिली। स्कूल में रंगाई-पुताई नहीं होने पर प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर रंगाई-पुताई कराते हुए जवाब देने को कहा। यहां से निकलकर वह उच्च प्राथमिक विद्यालय गोसाईगंज तथा प्राथमिक स्कूल वियसिया, प्राथमिक स्कूल राजापुर कोहरा व प्राथमिक विद्यालय डेहरा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान खामियां मिलने पर प्रधानाध्यापकों को कड़ी फटकार लगाते हुए नोटिस जारी कर जवाब देने का निर्देश दिया है। डेहरा के ही उच्च प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार हस्ताक्षर बनाकर नदारद मिले तो प्राथमिक स्कूल कुड़वा में कंपोजिट ग्रांट के दुरुपयोग व मेन्यू के अनुसार एमडीएम नहीं बना मिलने पर प्रधानाध्यापक आलोक यादव का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित करते बीईओ को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। बीएसए ने स्कूल में शिक्षण कार्य बेहतर करने के साथ मिली कमियों को दूर कर व्यवस्था बेहतर करने को कहा। बीएसए ने जवाब से संतुष्ट नहीं होने तथा व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed